
पोस्ट नंबर 16
मवार्क :- संसार का सबसे बडा तप - हम ईमानदार रहें मनसा,वाचा और कर्मणा।

नोट : बेचारा गुनाह हमेशा लावारिस ही होता है।
From the desk of : MAVARK
पोस्ट नंबर 14
चुनाव एक यज्ञ
(सामयिक चर्चा)
चुनाव और हम ब्लॉगर्स की जिम्मेदारी
आज किसको वोट दिया जाए और किसको न दिया जाए, ये एक यक्ष प्रश्न बन गया है। हम कोई सीधा सादा फार्मूला नहीं लगा सकते कि जो ऐसा है उसको वोट दो और जो ऐसा नहीं है उसको वोट न दो। जो इस पार्टी का है उसको वोट दो और जो उस पार्टी का नहीं है उसको वोट न दो। आज का यह सबसे बड़ा बहस का मुद्दा है कि हम किस प्रत्याशी को जिताएं।
हमें अपने गरिमामय राष्ट्र के सदन के लिए जिम्मेदार और विवेकशील सदस्य चाहिएं। हमारे सोमनाथ दादा ने ठीक ही कहा है कि तुम सब लोग इस बार हार जाओगे। उनका तात्पर्य सीधे सीधे सदस्यों की गैर जिम्मेदाराना हरकतों और सदन के गरिमा को कम करने के कारणों से ही रहा होगा। क्योंकि यह श्राप किसी विशेष पार्टी या किसी विशेष सदस्य के नहीं ये सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन लोगों ने सदन की गरिमा को घटाया है।
रंगों की सुघड़ रंगोली,
राग भरी कोयल सी बोली
फागुन की मधुर ठिठोली,
प्रेम सृजन समता ममता में,
आओ सब को रंग दूं ,
और मना लूं होली!
==============================================
WISHING TO ALL BLOGGERS VERY VERY HAPPY HOLI.
From the desk of : MAVARK